देश के लिए शहीद जवानों को किया नमन
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के क्षेत्रीय मुख्यालय सोदरा में स्थित 72वीं बटा
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के क्षेत्रीय मुख्यालय सोदरा में स्थित 72वीं बटालियन द्वारा 35वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी डीपी भारद्वाज मुख्यातिथि थे।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के क्षेत्रीय मुख्यालय के कैंपस में बने शहीदी स्मारक पर जवानों एवं अधिकारियों द्वारा देश की रक्षा करते हुए शहीद जवानों को नमन किया गया।
जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी डीपी भारद्वाज ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों ने देश की रक्षा के साथ कभी समझौता नहीं किया और वीरता से कश्मीर का आतंकवाद हो या छत्तीसगढ़ का नक्सलवाद से कठोरता से निपटा है। उन्होंने कहा कि 35 वर्ष पूर्व इस बटालियन का गठन किया गया था।