टिप्पर खाई में गिरा, दो घायल
जागरण संवाददाता, राजौरी : उप जिला कोटरंका के बडाल-बरेरी मार्ग पर टिप्पर खाई में जा गिरा। इस हादसे म
जागरण संवाददाता, राजौरी : उप जिला कोटरंका के बडाल-बरेरी मार्ग पर टिप्पर खाई में जा गिरा। इस हादसे में टिप्पर में सवार चालक व अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल राजौरी में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर जेके11सी-1501 बडाल से बरेरी की तरफ जा रहा था। बीच रास्ते में ही टिप्पर का चालक अपने वाहन से संतुलन खो बैठा और टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे टिप्पर का चालक मुहम्मद शकूर पुत्र मुहम्मद युसूफ निवासी तत्तापानी व मुहम्मद शकूर पुत्र मुहम्मद रफीक निवासी लडोत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल कंडी लाए, जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल राजौरी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच का शुरू कर दी है।