क्वारंटाइन सेंटर से फरार व्यक्ति गिरफ्तार
संवाद सहयोगी सुंदरबनी उपजिला सुंदरबनी के ठंडापानी क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुए व्यक्ि
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 01:19 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:22 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उपजिला सुंदरबनी के ठंडापानी क्वारंटाइन सेंटर से फरार हुए व्यक्ति को सुंदरबनी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सुंदरबनी के ठंडा पानी क्वारंटाइन सेंटर से एक युवक अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गया था। इस संबध में फरार व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। उसकी धर-पकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। शनिवार देर शाम स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने फरार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और जिला प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि लोग प्रशासन का साथ दें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें