विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:13 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। कंडी क्षेत्र के डोबा गली से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

राजौरी के कंडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़।

राजौरी के कंडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़।

HighLights

  1. राजौरी में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया

  2. कंडी क्षेत्र के डोबा गली से हथियार बरामद

  3. यूबीजीएल गोले, ग्रेनेड, कारतूस और मैगजीन जब्त

जागरण संवाददाता, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। यह बरामदगी कंडी क्षेत्र के डोबा गली इलाके में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद सामग्री में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) के चार गोले, तीन हथगोले और 2 पिका बेल्ट, पिका के 101 कारतूस शामिल हैं।

इसके अलावा 16 पिस्तौल के कारतूस और एके राइफल के 237 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को मौके से एक एके बायोनेट, एके राइफल की दो मैगजीन, एक बैग और एक ग्राउंड शीट भी मिली है।