संदिग्ध देखे जाने पर सेना व पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के सीमावर्ती गांव भवानी में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचन
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 06:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 06:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के सीमावर्ती गांव भवानी में दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना पर सेना व पुलिस ने शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गांव भवानी के लोगों ने दो संदिग्धों को गांव में घूमते हुए देखा। इसकी खबर लोगों ने उसी समय सेना एवं पुलिस को दी, जिसके बाद सेना व पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। 12 घंटे तक चले इस तलाशी अभियान में पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ। पुलिस एवं सेना ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर फिर से ऐसी कोई सूचना मिले तो तुरंत सूचित करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें