स्वास्थ्य कर्मियों से हाथापाई पर डॉक्टरों की हड़ताल
जागरण संवाददाता, राजौरी : सीएचसी अस्पताल कंडी में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ महिला के साथ आए परि
जागरण संवाददाता, राजौरी :
सीएचसी अस्पताल कंडी में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ महिला के साथ आए परिवार के सदस्यों ने हाथापाई कर दी। जिसके बाद अस्पताल के सभी डॉक्टर व अन्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इस संबंध में जानकारी मिलते ही एसडीएम कोटरंका वेद प्रकाश, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डाक्टर इकबाल मलिक व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जिन लोगों ने आप लोगों के साथ हाथापाई करने का प्रयास किया है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
शहनाज कौसर को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के सदस्य उसे लेकर सीएचसी अस्पताल पहुंचे यहां पर उन्होंने डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आरोप लिया किया यह सही उपचार नहीं कर रहे हैं। इसी बहस के बाद हाथापाई हो गई। जिसके बाद डॉक्टरों ने पहले महिला को जिला अस्पताल राजौरी रेफर किया ताकि महिला को बेहतर उपचार मिल सके। उसके बाद डॉक्टर व अन्य कर्मचारी हड़ताल पर उतर गए। इस संबंध में जानकारी मिलते ही ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टरी इकबाल मलिक, एसडीएम वेद प्रकाश के साथ साथ थाना प्रभारी मंजूर कोहली मौके पर पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जिन लोगों ने इस तरह की कार्रवाई की है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।