संदिग्ध दिखने पर चलाया तलाशी अभियान
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी की तहसील बेरीपत्तन के सीमांत पंचायत के गांव डोकबनियाड में
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Oct 2018 06:25 AM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 06:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी की तहसील बेरीपत्तन के सीमांत पंचायत के गांव डोकबनियाड में ग्रामीणों द्वारा संदिग्ध देखे जाने पर दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस व सेना ने गांव में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि संदिग्धों का कोई पता नहीं लग पाया।
जानकारी के अनुसार गांव में लोगों द्वारा संदिग्ध देखने का मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जानकारी पुलिस व सेना को दी गई। पुलिस व सेना ने सर्च अभियान चलाया। वहीं, गांव में दो सरकारी स्कूलों में भी तत्काल छुट्टी घोषित कर दी गई। तलाशी अभियान में पुलिस व सेना को संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें