सुंदरबनी में शिवसेना सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : शिव निकाय चुनाव में शिव सेना भी सुंदरबनी के सभी बार्डो में अपने प
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:47 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:47 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : निकाय चुनाव में शिवसेना ने भी सुंदरबनी के सभी वार्डो में अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
जिला प्रधान पशोरी लाल शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा का सहयोग नहीं करेगी और सभी वार्डो में अपने प्रत्याशी उतारेगी।
बिगड़ सकता है भाजपा की जीत का आंकड़ा
आठ अक्टूबर को होने वाले म्युनिसिपल कमेटी के चुनाव में यदि वास्तव में शिवसेना ने अपने उम्मीदवार उतार दिए तो भाजपा के समीकरण बिगड़ सकते हैं क्योंकि शहर के बहुत से वार्ड में पहले ही कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। यदि शिवसेना चुनाव में अपने दम पर भाग लेती है तो भाजपा की जीत का आंकड़ा बिगड़ सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें