विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Encounter In Rajouri: राजौरी के बुद्धल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, जवाबी फायरिंग में एक आतंकी ढेर

By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
Published: Fri, 17 Nov 2023 02:53 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2023 03:15 PM (IST)

Encounter In Rajouri राजौरी के बेहरोटे बुद्धल इलाके में शुक्रवार दोपहर से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही ...और पढ़ें

राजौरी के बुद्धल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा (फाइल फोटो)।
राजौरी के बुद्धल इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा (फाइल फोटो)।

 जागरण संवाददाता, राजौरी। जम्मू के राजौरी जिले के बेहरोटे बुद्धल इलाके में शुक्रवार दोपहर को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी (Encounter In Rajouri) शुरू हो गई है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने बुद्धल इलाके में घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी अभियान के दौरान सेना और पुलिस की संयुक्त टीम जैसे ही संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, वैसे ही आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। शीर्ष अधिकारी ने आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की फायरिंग का जवाब दिया, जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया है।

ये भी पढ़ें: Kulgam Encounter: कुलगाम में 20 घंटे तक चली सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकी ढेर