सड़क पर गिरा मलबा बना वाहन चालकों की मुसीबत
संवाद सहयोगी, कालाकोट : तरेडु से कालका मथियानी मार्ग पर छह माह से वाहनों की आवाजाही ठप है। मार्ग पर
संवाद सहयोगी, कालाकोट : तरेडु से कालका मथियानी मार्ग पर छह माह से वाहनों की आवाजाही ठप है। मार्ग पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। मार्ग पर कई जगह भूस्खलन का मलवा पड़ा होने से मार्ग बंद है। कई जगह सड़क की नालियां सुरक्षा बांध भी क्षतिग्रस्त हैं, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। लोगों ने राज्य प्रशासन से मांग कि है कि जल्द से मार्ग से मलबा हटाकर उनकी परेशानी को दूर किया जाए।
सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर केवल शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। बीमार लोगों को मुख्य मार्ग तक लाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने को परेशान होना पड़ रहा है। बीमार लोगों को अस्पताल में पहुंचाने के लिए केवल यही मार्ग है। अब तो बीमार व्यक्ति को घोड़े पर बिठाकर कई किलोमीटर का सफर तय कर मुख्य मार्ग तक लाना पड़ता है।
वहीं, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एईई तिलक राज का कहना है कि मार्ग को सुचारु बनाने का विभाग द्वारा जल्द प्रयास किया जाएगा। विभाग इस मामले को गंभीरता से लेकर लोगों की परेशानी को दूर करेगा।