टिप्पर की चपेट में आया अस्थायी कर्मी, मौत
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : सड़क पर टिपर चलते हुए वीरवार को टिप्पर की चपेट में आने से एक सिंचाई विभाग
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 07:40 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 07:40 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी :
सड़क पर टिपर चलते हुए वीरवार को टिप्पर की चपेट में आने से एक सिंचाई विभाग के अस्थायी कर्मचारी की मौत हो गई। जिसके जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार भांवला के पास लेतर सड़क मार्ग पर टिप्पर की चपेट में अचानक आ जाने से ¨सचाई विभाग में अस्थायी कर्मचारी केवल कृष्ण निवासी नोती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी में बताया गया है कि केवल कृष्ण ¨सचाई विभाग में पिछले काफी समय से अस्थाई तौर पर नियुक्त था। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें