Move to Jagran APP

उप जिला अस्पताल की लैब की सुधारी जाए हालत

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : सरकारी उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि यहां लैब की हाल

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 06:45 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 06:45 AM (IST)
उप जिला अस्पताल की लैब की सुधारी जाए हालत
उप जिला अस्पताल की लैब की सुधारी जाए हालत

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : सरकारी उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल यह है कि यहां लैब की हालत खस्ता है। मरीजों को टेस्ट करवाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दशकों से अस्पताल में चल रही लैब की हालत नहीं सुधरी जिससे मरीजों के साथ कर्मचारियों को भी दिक्कत हो रही है।

loksabha election banner

अस्पताल का कैचमेंट एरिया अधिक होने के चलते सैकड़ों लोग अपने टेस्ट करवाने आते हैं लेकिन पिछले कई दशक से अस्पताल की लैब मात्र एक छोटे से कमरे में ही चलाई जा रही है।

लैब में कर्मचारियों को कोई विशेष सुविधा भी नहीं दी गई है। लैब में रोजाना चिकित्सकों के सुझाव पर डेढ़ सौ से तीन सौ लोगों के टेस्ट किए जाते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इतनी कम जगह में टेस्ट करने में भी परेशानी आती है और रिकॉर्ड मेंटेन करना भी मुश्किल हो जाता है। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि लैब को सुविधाओं से लैस किया जाए। वही अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई इमारत के तैयार होने के बाद ही यह दिक्कत दूर हो पाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.