पाक पीएम का फूंका पुतला, नारेबाजी
जागरण संवाददाता, राजौरी भारत पाक नियंत्रण रेखा के साथ सटे सीमावर्ती गांवों के लोगों ने पाकिस्तान
जागरण संवाददाता, राजौरी
भारत पाक नियंत्रण रेखा के साथ सटे सीमावर्ती गांवों के लोगों ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि नेता लोग सिर्फ भाषण बाजी करते हैं हम लोग पाकिस्तान की हरकतों से तंग आ चुके हैं। नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में तैनात जवानों व सीमावर्ती गांवों में एक रात निकाल कर दिखाएं। सिर्फ भाषण बाजी और सर्जीकल स्ट्राइक से कोई फर्क नही पड़ने बाला भारत कुछ ऐसा कर के दिखाए की पाकिस्तान नपाक हरकत करने से पहले सौ बार सोचने के लिए मजबूर हो जाए। हम सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को ट्रे¨नग दी जाए हम मानव बम्ब बनकर पाकिस्तान के चिथड़े उड़ा देगें। भारत पाक नियंत्रण रेखा के साथ सटे गांव डींग कलाल आदि के ग्रामीणों ने प्रदर्शन के दौरान यह बात कहीं। और पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। प्रदर्शन की अध्यक्षता सरपंच रोमेश चौधरी द्वारा की गई। इसमौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। प्रदर्शन में मौजूद लोंगो ने पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय आ गया है 56 इंच का सीना दिखाने का। मोदी कुछ ऐसा कर के दिखाओ की पाकिस्तान नापाक हरकत करने से पहले सौ बार सोचने पर मजबूर हो जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग सुरक्षा बलों और देश के साथ हैं।
र्सिजकल स्ट्राइक और बदला सिर्फ भाषण बाजी है नेता लोग सिर्फ लोगों को गुमराह करते है। नेता लोग अगर हमारे इलाके में नजर आए तो हम डंडो मरेंगे।
नियंत्रण रेखा व आतंक ग्रस्त क्षेत्रों में जवान का समय कैसे कट रहा है। हम लोग भी रात भर सो नहीं पाते है। हम लोगों को विशेष ट्रे¨नग दी जाए और हम अपने दम पर पाकिस्तान में जाकर मानव बम्ब बनकर चिथड़े उड़ा देगें। वहीं ग्रामीणों ने शहीद जवानों को श्रंद्धाजलि दी। और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।