Move to Jagran APP

पद्मश्री अशोक चक्रधर ने मतदाताओं को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, राजौरी : पद्मश्री अशोक चक्रधर ने विद्याíथयों को मतदान के प्रति जागरूक किया। वे मंगल

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Apr 2019 11:11 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 06:36 AM (IST)
पद्मश्री अशोक चक्रधर ने मतदाताओं को किया प्रेरित
पद्मश्री अशोक चक्रधर ने मतदाताओं को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, राजौरी : पद्मश्री अशोक चक्रधर ने विद्याíथयों को मतदान के प्रति जागरूक किया। वे मंगलवार को बाबा गुलाम शाह बडशाह यूनिवर्सिटी में आयोजित शान-ए-जमुरियात कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद एजाज असद ने मतदान के अधिकारों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को महान लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। लोगों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों की याद दिलाई और उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में भाग लेने की सलाह दी।

मौके पर पद्मश्री अशोक चक्रधर ने अपनी कविताओं के माध्यम से कहा कि वोट आम आदमी के हाथ में एक महत्वपूर्ण हथियार है, जिसके उपयोग से वे सरकार के साथ जुड़ाव की शर्तें तय कर सकते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इस अवसर का उपयोग करना चाहिए और अपने वोट डालकर लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है, इसलिए युवाओं को आगे आना चाहिए और समाज के बड़े वर्गों को प्रभावित करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कई बार लोग मतदान को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं और वे चुनाव के दिन वोट डालने की उपेक्षा करना पसंद करते हैं, जिसे बदलने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि अगर हम चुनावों के पिछले आंकड़ों को देखें तो मतदान इतना अच्छा नहीं था, इसलिए भारत के चुनाव आयोग ने इस चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार कहा है। इसे जाति, रंग, धर्म, क्षेत्र से बेपरवाह होकर मनाना चाहिए।

पद्मश्री अशोक चक्रधर ने चुनाव पर कुछ कविताओं और अपने महानतम दोहे सुनाकर छात्रों को प्रेरित किया। मौके पर बाबा गुलाम शाह बडशाह विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो.जावेद मसर्रत, रजिस्ट्रार बीजीएसबीयू, जिला पंचायत अधिकारी (नोडल अधिकारी स्वीप) और अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.