Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    राजौरी में बड़ा हादसा, शादी के दौरान गिरी घर की दीवार; 8 बच्चों समेत 30 लोग जख्मी

    Updated: Sun, 04 May 2025 10:19 PM (IST)

    राजौरी के वार्ड नंबर 16 में एक विवाह समारोह के दौरान डोली विदाई के समय एक दीवार गिर गई जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए। 22 घायलों को मेडिकल कॉलेज राजौरी ले जाया गया जिनमें से दो को गंभीर हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया। हादसे में दुल्हन को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    घायल युवती का उपचार करती डॉक्टर। (फोटो- जागरण)

    जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी नगर के वार्ड नंबर 16 कप्पा खा में विवाह समारोह के दौरान दीवार गिरने से तीस से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से 22 को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी लाया गया यहां पर दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में दुल्हन को भी चोटें आई है उसे भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी में भर्ती करवाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोली विदा होने के वक्त हुआ हादसा

    जानकारी के अनुसार मुहम्मद अदरीस की बेटी की रविवार को शादी थी दोपहर को बारात आई और निकाह की रस्मों को पूरा किया गया। देर शाम को डोली विदा करने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान आसपास के लोग भी बेटी को विदा करने के लिए पहुंचे हुए थे और कुछ लोग दीवार के साथ खड़े होकर देख रहे थे। इतने में पूरी दीवार की गिर कर नीचे खड़े लोगों के ऊपर आ गिरा।

    दुल्हन को भी आई चोटें

    उसी समय लोगों ने सभी घायलों को मलबे के बीच से निकाल कर 22 लोगों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी में पहुंचाया। यहां पर उसी समय सभी का उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया।

    जबकि अन्य घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और कुछ लोगों को मामूली चोट आई वह अपने घर पर ही है। इस हादसे में दुल्हन को भी चोटें आई है उसे भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजौरी में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में राजौरी पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया है।

    अस्पताल में जमा हो गई भीड़

    वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और लोगों की काफी भीड़ अस्पताल में जमा हो गई। डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए और घायलों का उपचार शुरू कर दिया।

    इस संबंध में बात करने पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शमीम अहमद का कहना है कि हमारे पास 22 लोग आए है जिनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का उपचार मेडिकल कॉलेज राजौरी में ही चल रहा है उन्होंने कहा कि हमारे पास जो घायल है उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    ये लोग हुए घायल

    साइमा अख्तर पत्नी मोहम्मद खलील, सरतल बेगम पत्नी मुहम्मद दीन उम्र लगभग 35 वर्ष, अयान पुत्र जुल्फिकार अली, सरीश पुत्री जुल्फिकार अली, जेरा हयात पुत्री मुहम्मद अलयास, 6. तजीम अख्तर पत्नी मुनीर हुसैन उम्र 29 वर्ष, शाहीन अख्तर पत्नी मुहम्मद आरिफ उम्र 32 वर्ष, जमीला अख्तर पत्नी मुहम्मद मकसूद उम्र 42 साल, मुहम्मद जुबैर पुत्र महमूद अहमद उम्र 14 वर्ष, मुमताज बेगम पत्नी मुहम्मद राशिद उम्र 47 वर्ष, मरियम अख्तर पत्नी मुहम्मद खालिक उम्र 35 वर्ष, मुनीजा अख्तर पत्नी मुहम्मद नसीर उम्र लगभग 39 वर्ष, मुमताज बेगम पत्नी मुहम्मद कल्लू उम्र 57 वर्ष, अनाया कौसर पुत्री जफर इकबाल उम्र 16 वर्ष (जीएमसी जम्मू को रेफर), मायर्या कौसर पत्नी इम्तियाज अहमद उम्र 33 वर्ष, कादिर हुसैन पुत्र मुहम्मद हुसैन उम्र 39 वर्ष, ऐराम पुत्री मुहम्मद इमरान उम्र आठ वर्ष (जीएमसी जम्मू रेफर), यासमीन अख्तर पत्नी मुहम्मद शफीक उम्र 42 वर्ष, रेहान खान पुत्र कादिर हुसैन उम्र 18 वर्ष, मुमताज बेगम पत्नी मुहम्मद यह सभी वार्ड नंबर 16 के निवासी है।