Move to Jagran APP

पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान पर भी की चर्चा

संवाद सहयोगी सुंदरबनी भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के मंडल सुंदरबनी के सदस्यों न

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jul 2019 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 07:36 PM (IST)
पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान पर भी की चर्चा
पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान पर भी की चर्चा

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के मंडल सुंदरबनी के सदस्यों ने रविवार को बैठक की, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने की।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सदस्यता मंडल सुंदरबनी के अध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान को बखूबी पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। साथ ही सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का अधिक से अधिक प्रयास किया जाना चाहिए। वहीं पार्टी के मंडल प्रधान संजय कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले बीडीसी हों या विधानसभा चुनाव में पार्टी को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सदस्यता अभियान के साथ संपर्क अभियान भी चलाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को साथ जोड़ने के साथ केंद्र की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया जाए। इस मौके पर अन्य लोगों के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.