खंडली पुल से कोटधड़ा जाने वाला मार्ग जर्जर, लोग परेशान
जागरण संवाददाता राजौरी खंडली पुल से कोटधड़ा जाने वाले मार्ग की हालत काफी समय से जर्जर बनी
जागरण संवाददाता, राजौरी: खंडली पुल से कोटधड़ा जाने वाले मार्ग की हालत काफी समय से जर्जर बनी हुई है। इस कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की मरम्मत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया, इसके बावजूद इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस कारण दिन ब दिन आम लोगों की समस्या बढ़ते ही जा रही है। स्थानीय निवासी राज कुमार, शाम लाल, विनोद कुमार आदि ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मार्ग की हालत काफी जर्जर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मार्ग की हालत जर्जर होने के कारण आम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री वाहनों की चालक भी इस मार्ग पर वाहन चलाने से परहेज कर रहे हैं, जिस कारण से लोगों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही है और अधिकांश लोग पैदल ही अपना सफर करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग की मरम्मत के लिए एक बार नहीं कई बार प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किए, इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस कारण दिन ब दिन लोगों में रोष बढ़ता ही जा रहा है।