मार्ग की जर्जर हालत को लेकर प्रदर्शन
जागरण संवाददाता राजौरी कोटधड़ा से पीढ़ी जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत को लेकर लेकर स्
जागरण संवाददाता, राजौरी : कोटधड़ा से पीढ़ी जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत को लेकर लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग की दशा को सुधारने की माग की।
प्रदर्शन कर रहे कमल किशोर, सुभाष चंद्र, मुहम्मद रफीक आदि ने कहा कि पिछले कई दशकों से मार्ग की हालत जर्जर बनी हुई है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जर्जर मार्ग के कारण वाहन चालक मार्ग पर वाहन नहीं चला रहे हैं। इससे हर रोज स्थानीय लोगों को कई घटों का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासनिक व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इससे दिनोंदिन लोगों की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मार्ग की हालत में सुधारी जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन का सिलसिला शुरू किया जाएगा।
वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई रहमत उल्ला ने कहा कि मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो चुका है। बारिश के कारण कार्य में कुछ दिक्कत आई है। जल्द ही कार्य शुरू करके आम लोगों की इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।