एसआरओ 520 से बाहर रखा तो करेंगे प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : शहर के सरकारी गेस्ट हाउस में सोशल फॉरेस्ट्री विभाग में करीब एक दशक से काम क
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : शहर के सरकारी गेस्ट हाउस में सोशल फॉरेस्ट्री विभाग में करीब एक दशक से काम करने वाली कैजुअल लेबर कर्मचारी एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार द्वारा एसआरओ 520 में शामिल नहीं करने का कड़ा विरोध जताया और सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उन्हें एसआरओ 520 के दायरे से बाहर रखा गया तो वह आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
वीरवार को सुंदरबनी, नौशहरा, कालाकोट, राजौरी और रियासी के कर्मचारी यहां एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए सरकार से गहरा रोष जताया। प्रदर्शनकारियों से नदीम शाहिद, मुहम्मद निशाद, पुरुषोत्तम लाल, देवराज, लियाकत अली ने कहा कि हाल ही में अन्य विभागों के कर्मचारियों के लिए एसआरओ 520 जारी कर दिया गया है, लेकिन सोशल फॉरेस्ट्री वन विभाग और सायल कंजर्वेशन विभाग के कर्मचारियों को इस दायरे से बाहर रखा गया है। सरकार का यह रवैया कतई सहन नहीं किया जाएगा। इन विभागों में पिछले एक दशक से कर्मचारी कार्य कर रहे हैं और अभी सरकार ने उनके भविष्य को दांव पर लगाया है। जो सहन नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें इस दायरे में नहीं लाया गया तो वह प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।