राशन की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन
राजौरी में राशन की समस्या को लेकर फतेहपुर ढन्ना क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द क्षेत्र में राशन की समस्या को दूर किया जाए।
जागरण संवाददाता, राजौरी : राशन की समस्या को लेकर फतेहपुर ढन्ना क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द क्षेत्र में राशन की समस्या को दूर किया जाए।
प्रदर्शन कर रहे मुनीर हुसैन, अख्तर अली, मुहम्मद फरीद आदि ने कहा कि पिछले तीन माह से हम लोगों को राशन नहीं मिल रहा है। हम लोग तीन माह से राशन मुहैया करवाने की मांग कर रहे है। परंतु अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्योंकि महंगाई के इस दौरे में भी लोगों को बाजारों से महंगे दामों पर राशन खरीद कर खाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जल्द इस समस्या को दूर किया जाए। नहीं तो हम लोग राजौरी थन्ना मंडी मार्ग को जाम करके उग्र प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।
वहीं इस संबंध में बात करने पर तहसील सप्लाई अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि हमारे पास राशन की कोई भी समस्या नहीं है। राशन लोगों को क्यों नहीं मिल रहा है इसकी जांच होगी। अगर इसमें डीलर दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।