तहसील मुख्यालय की टूटी दीवार बनी समस्या
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के तहसील मुख्यालय की सुरक्षा दीवार टूटी होने के कारण यह
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 07:25 PM (IST)
संवाद सहयोगी, नौशहरा : कस्बे के तहसील मुख्यालय की सुरक्षा दीवार टूटी होने के कारण यहां हर समय दुर्घटना की आंशका बनी रहती है। प्रशासन को बताने के बाद भी इसका निर्माण शुरू नहीं करवाया गया है।
लोगों ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले बारिश के कारण यह दीवार टूटी थी। इसी दीवार के साथ से एक सड़क गुजरती है। जहां रोज सैकडों लोग आते जाते हैं। दीवार टूटने के कारण यहां हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। कई बार स्कूल के समय बच्चे भी जब गुजरते हैं तो उनको पूरी सावधानी के साथ जाना पड़ता है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द से जल्द इस दीवार को बनाया जाए।
इस संबंध में बात करने पर तहसीलदार सुनीत ¨सह ने बताया कि उन्होंने विभाग को बता दिया ह। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें