पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग
जागरण संवाददाता, राजौरी : रेहयान क्षेत्र के लोगों को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर एक घंटे
जागरण संवाददाता, राजौरी : रेहयान क्षेत्र के लोगों को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही को ठप रखा। प्रदर्शनकारियों में शामिल शौकत हुसैन, गुलाम अहमद, रफीक खान आदि ने कहा कि पिछले एक माह से क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।एक माह से ग्रामीण दूरदराज से पानी लाकर आपूर्ति करनी पड़ रही है। पेयजल सप्लाई को बहाल करने के लिए कई बार पीएचई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सप्लाई बहाल करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने एक घंटे तक राजौरी-बुद्धल मार्ग जाम रखा। अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बहाल नहीं की तो आने वाले दिन में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में पीएचई विभाग के जेई मुहम्मद शौकत का कहना है कि अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।