विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir: पुंछ में देर रात पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, भारतीय सेना के जवानों ने फायरिंग कर वापस भगाया

By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Mon, 12 Feb 2024 12:22 AM (IST)

रविवार देर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में रात पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की और यह ड्रोन ...और पढ़ें

पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ (फाइल फोटो)
पुंछ के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन ने की घुसपैठ (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, राजौरी। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में रविवार को देर रात पाकिस्तानी ड्रोन ने घुसपैठ की। यह ड्रोन रुस्तम पोस्ट के पास से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ।

पोस्ट के पास ऊंचाई पर रंग-बिरंगी लाइटें देखे जाने पर यह साफ हो गया कि यह ड्रोन ही है। भारतीय सेना के जवानों ने इसे मार गिराने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया।

घटना के बाद इलाके में अलर्ट

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। सेना के जवानों ने रात में ही क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ताकि यह पता चल सके कि ड्रोन से कुछ गिराया तो नहीं गया है।

फिलहाल, इस संबंध में सेना द्वारा अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस घटना के बाद एलओसी पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।