पाक सेना ने दागा स्नाइपर शाट, जवान घायल
जागरण संवाददाता, राजौरी : नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ दिनों से शांत महौल को भंग करते
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 01:37 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 01:37 AM (IST)
जागरण संवाददाता, राजौरी : नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ दिनों से शांत महौल को भंग करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को राजौरी के नौशहरा सेक्टर में स्नाइपर शाट दागकर भारतीय सेना के जवान को घायल कर दिया। भारत ने भी पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस घटना के बाद सीमा पर फिर से तनाव का माहौल बन गया है।
पाक सेना ने नौशहरा के कलाल सेक्टर में तैनात सिपाही विनेश पर निशाना लगाते हुए स्नाइपर शाट दागा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य जवानों ने घायल साथी को तुरंत पास के सैन्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत को देखते हुए सेना ने चॉपर से कमान अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाया। वहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें