बालाकोट और मेंढर में पाक सेना की गोलाबारी
पाक सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ के बालाकोट व मेंढर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। मेंढर में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे मेंढर अस्पताल लाया गया। वहीं भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
जागरण संवाददाता, राजौरी : करारा जवाब मिलने के बाद भी पाक सेना सुधर नहीं रही है। शुक्रवार देर शाम पाक सेना ने जम्मू संभाग के पुंछ के बालाकोट व मेंढर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। मेंढर में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे मेंढर अस्पताल लाया गया। वहीं भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
जानकारी के अनुसार पाक सेना ने पहले भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी शुरू की और कुछ ही समय बाद रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार दागे। मेंढर में मोर्टार शेल वाजद अली पुत्र कुर्बान हुसैन निवासी गोल्द रेहला मेंढर के घर के पास गिरा, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया। उसी समय आसपास के लोग व परिवार के सदस्य मेंढर अस्पताल लेकर पहुंचे। पाक गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद सरहद पार से गोलाबारी बंद हो जाती है। अलबत्ता, सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे सभी रास्तों पर चौकसी कड़ी क रखी है।