जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को एलओसी के पास संदिग्ध हालात में देख उसका पीछा किया। जब वह सुरक्षा बलों से दूर भागने लगा तो उस पर फायरिंग की गई। जिसमें वह घायल हो गया।
राजौरी/जम्मू, पीटीआई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर मंगलवार को सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधि देख फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना यहां नौशेरा तहसील के कलाल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर एक प्रमुख सुरक्षा प्रतिष्ठान के पास हुई। उन्होंने कहा कि घायल अनिल कुमार सुरक्षा प्रतिष्ठान के पास घूम रहा था और उसने सुरक्षाकर्मियों की बार-बार की चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया।
सुरक्षा बलों ने पीछा किया, तो भागने लगा शख्स
सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा पीछा किए जाने पर व्यक्ति भागने लगा। उसी दौरान सुरक्षा बलों ने उसके पैर में गोली मारी। व्यक्ति के घायल होते ही उसे हिरासत में लिया गया। फिर पता चला कि वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं है। सुरक्षा बलों ने अनिल कुमार को अस्पताल में भर्ता करवाया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।