Move to Jagran APP

देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा नेहरू युवा केंद्र :एसएचओ

संवाद सहयोगी सुंदरबनी उप जिला सुंदरबनी के सरकारी डाक बंगले में शनिवार को नेहरू युवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 02:24 AM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 06:25 AM (IST)
देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा नेहरू युवा केंद्र :एसएचओ
देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा नेहरू युवा केंद्र :एसएचओ

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी के सरकारी डाक बंगले में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र ने सिंह यूथ क्लब के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया।

loksabha election banner

इस अवसर पर सिविल सोसायटी में आने वाली विभिन्न समस्याओं व बुराइयों से निपटने के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के साथ जोड़ने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी एसएस सम्याल ने कहा कि देश में नेहरू युवा केंद्र एक सकारात्मक भूमिका निभा रहा है। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा करना है। आपदाओं के समय देशवासियो की मदद के लिए युवा केंद्र के सदस्य आगे आते रहे हैं। देश के किसी कोने में अपनी बात को पहुंचाने में नेहरू युवा केंद्र की अहम भूमिका है। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के धीरज शर्मा व जोरावर सिंह भी मुख्य तौर पर उपस्थित रहे ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.