सड़क के बीचों-बीच मिनी बस पलटी, 20 यात्री जख्मी
मिनी बस जेके 11-1455 लाम से नौशहरा आ रही थी कि अचानक बदलून में चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने से बस पलट गई।
संवाद सहयोगी, नौशहरा : किला रहाल तहसील के गांव बदलुन में बुधवार को मिनी बस बीच सड़क पलट गई जिससे 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मिनी बस जेके 11-1455 लाम से नौशहरा आ रही थी कि अचानक बदलून में चालक के वाहन पर से नियंत्रण खो देने से बस पलट गई।
घायलों को तुरंत आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र लडोका पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें नौशहरा रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान चंपा देवी (55) पत्नी भूषण कुमार, आशा देवी (50) पत्नी कुलदीप शर्मा निवासी बगनोटी, मोहम्मद फारूक (36) पुत्र मोहम्मद यूसफ, कांता देवी (58) पत्नी जगत राम, हंस राज (40) पुत्र जगत राम, गौरव चौधरी (20) पुत्र तिलक राज, बिमला देवी पत्नी जगन्नाथ (60), कांता देवी (45) पत्नी कुलवंत चौधरी, राज कुमार (30) पुत्र राजेन्द्र कुमार, रामेश चंद्र (60) पुत्र तुलसी राम, कांता देवी (40) पत्नी रमेश चंद्र, गुरबचन ¨सह (67) पुत्र राम लाल, राम लाल (60) पुत्र मुंशी राम, सौरव चौधरी पुत्र मंगत राम, सन्नी चौधरी पुत्र मंगत राज, कंचन देवी पत्नी अशोक कुमार, बलदेव राज पुत्र तेज सिंह, मीनाक्षी चौधरी पुत्री वेद प्रकाश के रूप में हुई है। घायलों में एक को छोड़कर बाकी सभी लडोका का निवासी हैं।