Move to Jagran APP

गुरु जी के बताए मार्ग पर चल कर जीवन को बनाएं सफल

श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राजौरी फलयाना में गुरु मूíत स्थापना दिवस का वाíषक कार्यक्रम फलयाना गुरुद्वारा में आयोजित किया गया। इसमें स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज पठानकोट वालों ने गुरु के द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 01:27 AM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:18 AM (IST)
गुरु जी के बताए मार्ग पर चल कर जीवन को बनाएं सफल
गुरु जी के बताए मार्ग पर चल कर जीवन को बनाएं सफल

जागरण संवाददाता, राजौरी : श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में राजौरी फलयाना में गुरु मूíत स्थापना दिवस का वाíषक कार्यक्रम फलयाना गुरुद्वारा में आयोजित किया गया। इसमें स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज पठानकोट वालों ने गुरु के द्वारा बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। हजारों की संख्या में पहुंची संगत को आशीर्वाद दिया। विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया। महाराज जी ने संगत को अमृतवाणी से निहाल किया।

loksabha election banner

स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। परमात्मा से जुड़ें। मन को अंदर से साफ करें। बच्चों को शिक्षा का उच्च ज्ञान दिलाएं।

स्वामी जी ने कहा कि मानव जीवन को तमाम धाíमक ग्रंथों में सबसे उत्तम कहा गया है। यह जीवन परमात्मा की प्राप्ति के लिए मिला हुआ है और परमात्मा से मिलने का जरिया सतगुरु होता है। उन्होंने कहा कि युगों-युगों से संत-महात्माओं ने सतगुरु से ज्ञान प्राप्त करके ही जीवन के उद्देश्य को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इंसान अपना सारा समय माया में रहकर व्यतीत कर देता है, लेकिन गुरु के ज्ञान को नहीं समझ पाता। अंत में उन्होंने संगत को सतगुरु रविदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर संगत ने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री गुरु रविदास वेलफेयर युवा संगठन के रिटायर्ड कैप्टन अशोक कुमार, रिटायर्ड जेडईओ सूरज प्रकाश, रिटायर्ड जेडईओ मुलख राज, राजू सेनाही, प्रदीप, नीरज कुमार, सुनील हीर, अनिल हदाल, संजीब मांटू के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.