कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र छड़ी बाबा बुड्ढा अमरनाथ पहुंची
जागरण संवाददाता, राजौरी : दशनामी अखाड़ा पुंछ में शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ
जागरण संवाददाता, राजौरी : दशनामी अखाड़ा पुंछ में शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडाल में श्रद्धालुओं ने छड़ी के दर्शन भी किए। दोपहर को छड़ी पुंछ के राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ के मंदिर में लाया गया। वहीं स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष र¨वद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, एमएलसी प्रदीप शर्मा, एमएलसी विबोध गुप्ता, एमएलसी यशपाल शर्मा के साथ काफी संख्या में मुस्लिम और धाíमक एवं सामजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र छड़ी यात्रा बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए रवाना हुई। महामंडलेश्वर राजगुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज पवित्र छड़ी को लेकर पंडाल में पहुंचे यहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष र¨वद्र रैना ने कहा कि स्वामी महाराज ने लोगों को जोड़ने का कार्य किया है। वह ऐसे संत को कोटी-कोटी नमन करते हैं। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए हर समुदाय के लोगों की अहम भूमिका रहती है, लेकिन स्वामी महाराज ने जो कार्य किए हैं वह कोई नहीं कर सकता है। एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि स्वामी महाराज हर वर्ष पवित्र छड़ी को लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी जाते हैं। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होती है। इस यात्रा को पूरा वर्ष चलाया जाए और इस क्षेत्र का हर संभव विकास करवाय। विभिन्न धार्मिक संगठनों ने कहा कि महामंडलेश्वर राजगुरु 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने समाज को जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ समाज के उत्थान के लिए काफी कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस के जवानों ने पवित्र छड़ी को गार्ड ऑफ आनर पेश किया। जिसके बाद स्वामी जी पवित्र छड़ी को लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के लिए रवाना हो गए। शाम को तीन बजे पवित्र छड़ी को लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ के मंदिर पहुंचे। यहां विभिन्न संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया गया। स्वामी जी ने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पवित्र छड़ी को बाबा बुड्ढा अमरनाथ में स्थापित किया। रक्षा बंधन तक श्रद्धालु पवित्र छड़ी के दर्शन करेंगे। उसके अगले दिन पवित्र छड़ी को वापस दशनामी अखाड़ा पुंछ पहुंचाया जाएगा। एसएसपी पुंछ राजीव पांडे, जिला आयुक्त राहुल यादव के साथ विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे। जगह-जगह लगाए गए स्टाल
पुंछ से लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ 22 किलोमीटर मार्ग पर विभिन्न संगठनों के साथ स्थानीय लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए स्टाल लगाए गए थे। जिसमें पवित्र छड़ी यात्रा के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जलपान का प्रबंध किया गया था।
--- पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत
पुंछ मंडी से थोड़ा पहले सेना के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा पवित्र छड़ी का जोरदार स्वागत किया गया। सेना के जवानों व अधिकारियों ने स्वामी के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की।
----
जाम ने किया लोगों को परेशान
पवित्र छड़ी यात्रा के बाबा बुड्ढा अमरनाथ पहुंचने के बाद। जब यात्री वापस लौटने लगे तो घंटों जाम लगा रहा। जिस कारण से श्रद्धालुओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस व पुलिस के जवानों द्वारा जाम को खुलवाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन दोनों तरफ से वाहनों को एक साथ छोड़ने के कारण जाम की स्थिति कई घंटों तक बनी रहीं।
---
सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
दशनामी अखाड़ा से बाबा बुड्ढा अमरनाथ के लिए आरंभ हुई पवित्र छड़ी यात्रा को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस, सेना व सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था।
--