यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Poonch में नियंत्रण रेखा के नजदीक मिली बारूदी सुरंग, भारतीय सेना के बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय
पुंछ के सीमावर्ती गांव कोसलियां में भारतीय सेना की अग्रिम पोस्ट के गश्ती दल को पुरानी बारूदी सुरंग मिलने के ...और पढ़ें

पुंछ, एजेंसी : पुंछ जिला के सीमावर्ती गांव कोसलियां में भारतीय सेना की अग्रिम पोस्ट के नजदीक गश्ती दल को पुरानी बारूदी सुरंग मिलने के बाद निष्क्रिय कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के कोसलियां गांव में सोमवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे के करीब भारतीय सेना की जेकलाई बटालियन का एक गश्ती दल गश्त लगा रहा था।
Army troops detect and defuse land mine along Line of Control in J-K's Poonch: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) April 17, 2023
पोस्ट से दूर ले जाकर किया निष्क्रिय
गश्त के दौरान भारतीय सेना की अग्रिम वीर पोस्ट के नजदीक सेना के गश्ती दल को पोस्ट के नजदीक पुरानी बारूदी सुरंग मिलने के बाद गश्ती दल ने सेना के उच्च अधिकारियों को सूचित किया की नियंत्रण रेखा पर बिछाई गई बारूदी सुरंग उन की पोस्ट के नजदीक मिली हैं, जिसके बाद सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते को सुचित किया मौके पर पहुंची टीम ने बारूदी सुरंग को वहां से उठा कर सैन्य अग्रिम पोस्ट से दूर ले जा सुरक्षित स्थान पर निष्क्रिय कर दिया ।
