विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir Accident: राजौरी में बड़ा हादसा, पहाड़ी से नीचे गिरी यात्रियों से भरी टैक्‍सी; तीन लोगों की मौत

By Agency Edited By: Himani Sharma
Published: Sun, 21 Jul 2024 11:01 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 21 Jul 2024 03:11 PM (GMT+05:30)

Jammu Kashmir Accident जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में सड़क हादसा हो गया है। सवारियों से भरी एक टैक्‍सी पहाड़ी (Taxi ...और पढ़ें

जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में पहाड़ी से गिरी टैक्‍सी
जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में पहाड़ी से गिरी टैक्‍सी

HighLights

  1. घायलों में एक ही परिवार से चार लोग
  2. वाहन चालक की मौके पर हुई मौत
  3. दो घायलों ने अस्‍पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

पीटीआई, राजौरी/जम्मू। Accident in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। एक टैक्‍सी पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई। पिता और उसके बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

वाहन चालक की मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार जब ये घटना हुई तो वाहन थांदिकास्सी से लाम की ओर जा रहा था। यह दुर्घटना राजौरी जिले के नौशेरा उपमंडल में लाम-थंडिकासी रोड पर हुई। वाहन चालक अरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

अस्‍पताल में भर्ती घायल लोग

वाहन चालक अरुण कुमार (32) लाम निवासी को बचावकर्मियों ने घटनास्थल पर मृत पाया। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद दीन (65) और उनके बेटे मोहम्मद असलम (40) ने नौशेरा उप-जिला अस्पताल और सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए। असलम की पत्नी शाहिदा (40), बेटे आतिफ (10) और रजा (5), बेटी आसिया (7) और बहन जरीना (36) का जीएमसीएच में इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर है।

एक ही परिवार के थे चार लोग

घायलों में से चार लोग एक ही परिवार के हैं। सभी को दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बगलाव के मोहम्मद दीन भी घायलों में शामिल था। उन्‍होंने उप-जिला अस्पताल नौशेरा में गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: JK Assembly Election: चुनाव को लेकर नेकां की तैयारी तेज, उमर अब्दुल्ला उम्मीदवारों के चयन के लिए लेंगे सुझाव