वेतन न मिला तो ठप करेंगे पेयजल सप्लाई
संवाद सहयोगी, कालाकोट : लगातार 18 दिन से काम छोड़ हड़ताल कर रहे पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मियों ने मंगल
संवाद सहयोगी, कालाकोट : लगातार 18 दिन से काम छोड़ हड़ताल कर रहे पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मियों ने मंगलवार को पेयजल सप्लाई ठप करने की धमकी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि लगभग चार वर्षो का वेतन बकाया पड़ा हुआ है, लेकिन उसको जारी नहीं किया जा रहा है।
पीएचई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विश्वामित्र, उपाध्यक्ष जसवंत राज, सुरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि 47 माह के बकाया वेतन नहीं मिला है। इस मांग के साथ सभी अस्थाई कर्मी सात सितंबर से काम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों ने तहसील व जिला मुख्यालय से लेकर जम्मू और लखनपुर तक रैली निकाल कर बकाया वेतन मांगा। मगर कर्मियों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया। इसके अलावा राज्य प्रशासन ने भी प्रदर्शनकारी कर्मियों से कोई बातचीत की है। अब परेशान होकर पीएचई विभाग के अस्थाई कर्मियों ने अब पेयजल सप्लाई ठप करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता तब तक कर्मचारी अपने संघर्ष को जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण अब कर्मचारी आíथक तंगी के साथ मानसिक परेशानी परेशानी से जूझ रहे हैं। मगर कर्मचारियों की परेशानियों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों की परेशानी प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने वेतन की मांग के समर्थन और विभाग व राज्य प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।