राजौरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव
जागरण संवाददाता राजौरी गुरुद्वारा छठी पातशाही में बुधवार को गुरु गोबिद सिंह जी का 354व
जागरण संवाददाता, राजौरी : गुरुद्वारा छठी पातशाही में बुधवार को गुरु गोबिद सिंह जी का 354वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद थी। बुधवार की सुबह गुरुद्वारा साहिब में चल रहे पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद अरदास हुई और शबद कीर्तन करके गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद गुरु का लंगर संगत के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर जिला आयुक्त राजेश कुमार शवन व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।
प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में दिवान को काफी बेहतर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंच रही थी। पिछले तीन दिनों से गुरुद्वारा साहिब में चल रहे अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद अरदास करने के बाद गुरु का लंगर संगत के लिए खोल दिया गया।
नौशहरा कस्बे के छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को गुरु गोबिद साहिब जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया, जहां शबद कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुबह दस बजे दिवान सजाया गया, जहां अन्य क्षेत्रों से आए प्रचारक एवं रागी जत्थे समेत टाड़ी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन किया गया। इस मौके पर गुरु के लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां हजारों की संख्या में सभी धर्म के लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका एवं लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
कालाकोट स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरु गोविद सिंह जी का प्रकाशोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में काफी संख्या में संगत ने पहुंचकर माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर गुरुद्वारे में आई संगत के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लंगर का प्रबंध भी किया गया था। इसमें काफी संख्या में संगत ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।