Move to Jagran APP

कांगड़ी मार्ग पर दो माह बाद फिर लगने लगा जाम

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी के कांगड़ी सड़क मार्ग और शिवा बाजार में दो पहिया वाहनों की अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 01:59 AM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 01:59 AM (IST)
कांगड़ी मार्ग पर दो माह बाद फिर लगने लगा जाम
कांगड़ी मार्ग पर दो माह बाद फिर लगने लगा जाम

संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उप जिला सुंदरबनी के कांगड़ी सड़क मार्ग और शिवा बाजार में दो पहिया वाहनों की अवैध पार्किग से समस्या उत्पन्न हो रही है। लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए शहर को अवैध पार्किग और जाम से मुक्त करने की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सुंदरबनी को अवैध पार्किग और जाम से मुक्त करने के लिए पुलिस विभाग के आला अधिकारियों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया था। इसके बाद पूरे शहर को जाम, अतिक्रमण और अवैध पार्किग से मुक्त करवा लिया गया था। आम लोगों ने इस कार्य के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग देने वाले विभागों का भी आभार व्यक्त किया था।

दो माह बीतने के बाद फिर से शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या जस की तस हो गई है। इससे लोगों में प्रशासन के प्रति रोष पनप रहा है। स्थानीय निवासी चरण ¨सह, अश्विनी कुमार, संजय शर्मा, गौतम, विकास कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा बेखौफ होकर दोपहिया वाहनों को सड़क मार्ग के दोनों ओर पार्क कर दिया जाता है। इससे वाहनों को आवाजाही करने में रुकावट पेश आती है। लंबे जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अब प्रशासन इसकी ओर फिर से कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने जिला विकास आयुक्त शाहिद इकबाल चौधरी से गुहार लगाई है कि अन्य शहरों की तरह सुंदरबनी को भी अतिक्रमण जाम और अवैध पार्किंग से मुक्त बनाया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.