नौशहरा में बवाल, 36 घायल
जागरण संवाददाता, राजौरी : उप जिला नौशहरा के स्याल गांव में मंगलवार को धर्म परिवर्तन मामले
जागरण संवाददाता, राजौरी :
उप जिला नौशहरा के स्याल गांव में मंगलवार को धर्म परिवर्तन मामले पर जमकर बवाल हुआ। धर्म बदल चुके क्षेत्र के निवासी ¨रकू कुमार ने जब अपनी पत्नी की मौत पर उसका शव दफन करना चाहा तो मामला बिगड़ गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और क्षेत्र में एक प्रार्थना घर के अलावा दो दुकानों व एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने रोका तो पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों में जमकर झड़प हुई। इसमें 18 पुलिसकर्मियों समेत करीब 36 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हवाई फाय¨रग के साथ आंसू गैस के गोले दागे और जमकर लाठीचार्ज किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ को क्षेत्र में तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ¨रकू कुमार जालंधर (पंजाब) में सब्जी मंडी में काफी समय से काम कर रहा है। 25 दिसंबर को वह अपनी पत्नी सीमा देवी को साथ लेकर जालंधर चला गया। वहां पर सीमा बीमार हो गई और वह वही झाड़ फूंक से उपचार करवाता रहा। सोमवार सुबह जालंधर में ही उसकी मौत हो गई। ¨रकू पत्नी को वहीं दफनाना चाहता था। इस बीच सीमा के परिवार वालों को जब पता चला तो उन्होंने ¨रकू को शव नौशहरा लाने को कहा। ¨रकू सोमवार देर रात सीमा का शव लेकर नौशहरा पहुंचा। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए मायके वालों के हवाले कर दिया। मायके वालों ने सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और वहां पर विभिन्न संगठनों के नेताओं ने पुलिस, प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। ¨रकू कुमार सीमा के शव को दफन करने पर अड़ा रहा। इसपर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए स्याल गांव में स्थानीय निवासी बलदेव राज के घर पर चल रहे प्रार्थना घर में आग लगाने के साथ उसकी दो दुकानों व ट्रैक्टर को भी जला दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने कई राउंड हवा में फाय¨रग की और आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठीचार्ज भी किया। इसके बाद लोगों ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों ने गांव में ही सीमा देवी का अंतिम संस्कार किया और ¨रकू के घर से सीमा के देहज का सामान भी निकाल कर उसे भी आग के हवाले कर दिया। लोगों व विभिन्न संगठनों का आरोप है कि क्षेत्र में जबसे एएसपी मास्टर पोपसी की नियुक्ति हुई है तबसे पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने का कार्य हो रहा है। इसलिए जल्द से जल्द एएसपी को हटाया जाए। साथ ही धर्म परिवर्तन करवाने में जुटे पांच लोगों को भी पकड़ा जाए।
इस संबंध में एसएसपी राजौरी जुगल मन्हास का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने में हमारे जवान भी घायल हुए हैं।
--------------------