बुड्ढा अमरनाथ श्रद्धालुओं के दूसरे जत्थे का सुंदरबनी में स्वागत
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : बाबा बुड्ढा अमरनाथ पुंछ में दर्शन करने के जाने वाले भक्तों के दूसर
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : बाबा बुड्ढा अमरनाथ पुंछ में दर्शन करने के जाने वाले भक्तों के दूसरे जत्थे का सुंदरबनी में जोरदार स्वागत किया गया। सेना मैदान में श्रद्धालुओं के लिए पंडाल लगाया गया। दूसरे जत्थे में अन्य राज्यों से 1307 श्रद्धालु और स्थानीय 362 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ है।
शनिवार को बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए श्रद्धालु सुंदरबनी के सेना मैदान में पहुंचे। यहां विभिन्न धाíमक ¨हदू संगठनों द्वारा स्वागत समिति ने यात्रियों का स्वागत किया। विश्व ¨हदू परिषद, बजरंग दल के काफी संख्या में कार्यकर्ता सेवा में जुटे हुए हैं। अन्य राज्यों राजस्थान एवं गुजरात आदि से 1307 यात्री 32 छोटे-बड़े वाहनों में सुंदरबनी के पहले पड़ाव में पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया। इसमें 1026 पुरुष और 281 महिलाएं शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त 362 यात्रियों का एक जत्था भी सुंदरबनी से 8 छोटे-बड़े वाहनों में बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुआ, जिसमें 144 पुरुष 162 महिला और 56 बच्चे शामिल हैं। सुंदरबनी में बनाए गए यात्रियों के पंडाल में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत स्वागत किया गया। यहां पूरा माहौल में भक्तिमय हो उठा। अल्पाहार ग्रहण करने के बाद सनातन धर्म सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा द्वारा ध्वज दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया गया।