तीसरे जत्थे के श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
जागरण संवाददाता, राजौरी : तीसरे जत्थे में शामिल करीब डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने सोमवार की सुबह पुंछ जि
जागरण संवाददाता, राजौरी : तीसरे जत्थे में शामिल करीब डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने सोमवार की सुबह पुंछ जिले की मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन किए। उसके बाद यात्रियों का जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू रवाना हो गया।
यात्रियों का तीसरा जत्था रविवार रात को पुंछ पहुंचा था। वहां पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद यात्रियों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। सोमवार की सुबह पुंछ से यात्रियों का तीसरा जत्था मंडी पहुंचा। वहां पर यात्रियों ने बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन किए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू रवाना हो गए। वहीं, सोमवार दोपहर को 16 छोटे बड़े वाहनों में सवार को होकर 1420 पंजीकृत श्रद्धालु राजौरी आधार शिविर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जलपान किया और थोड़ा विश्राम करने के उपरांत सुरक्षा काफिले के साथ भोले शंकर जी के जयघोष लगाते हुए पुंछ के लिए रवाना हुए।
शाम को यात्रियों का चौथा जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुंछ पहुंचा। यहां पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों द्वारा यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया।