सर्विस राइफल से बीएसएफ जवान ने की खुदकुशी
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : सीमा सुरक्षा बल की 126 बटालियन में तैनात हवलदार आरसी सिन्हा ने अपनी
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : सीमा सुरक्षा बल की 126 बटालियन में तैनात हवलदार आरसी सिन्हा ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने भी अपने स्तर पर जांच का काम शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की 126 बटालियन के हवलदार आरसी सिन्हा निवासी आसाम ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुन कर अन्य जवान व अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ हवलदार आरसी सिन्हा जमीन पर गिरा हुआ है। उसी समय उसे उप जिला अस्पताल सुंदरबनी लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने इसे मृत लाया घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई को शुरू कर दी है। रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में किया जाएगा।