Move to Jagran APP

सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है भाजपा

भारतीय जनता महिला मोर्चा के द्वारा शनिवार को गांव लंबेडी में एक कार्यक्रम आयोजित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 08:00 AM (IST)
सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है भाजपा
सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है भाजपा

संवाद सहयोगी, नौशहरा : भारतीय जनता महिला मोर्चा के द्वारा शनिवार को गांव लंबेडी में एक कार्यक्रम रखा गया। इसकी अध्यक्षता मंडल प्रधान मोहिंद्र सूदन के द्वारा की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदयस्ता ली। महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा भाजपा की जिला प्रधान संतोष भसीन ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाओं के लिए जो कार्य हुए हैं, वे पूर्व की कोई सरकार नहीं कर सकी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर महिलाओं के लिए नए कानून भाजपा सरकार द्वारा ही लाए गए हैं। भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास की है, जो इस सरकार ने साकार करके दिखाई है। आज महिलाएं चुनाव से लेकर हर मोर्च में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं। इस मौके पर सैकडों की संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.