शिविर लगाकर युवाओं को किया जागरूक
संवाद सहयोगी सुंदरबनी उपजिला सुंदरबनी के सरकारी डाक वाले में नेहरू युवा केंद्र द्वारा ए
संवाद सहयोगी, सुंदरबनी : उपजिला सुंदरबनी के सरकारी डाक वाले में नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस का आयोजन सिंह यूथ क्लब सुंदरबनी द्वारा किया गया, जिसमें केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स के सदस्य शत्रुधर प्रताप सिंह और नेहरू युवा केंद्र जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर विक्रम सिंह गिल मुख्य अतिथि रहे। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नेहरू युवा केंद्र के साथ जोड़ना था।
मंच से युवाओं को जागरूक करते हुए शत्रुधर प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक अभियान चलाकर देश को स्वच्छ रखने का कार्य किया जा रहा है। हम सभी युवाओं को मिलकर इस कार्य को आगे लेकर जाना है। वहीं, नेहरू युवा केंद्र के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी युवा ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के साथ इस अभियान को चलाकर ग्रामीण लोगों और बच्चों को जागरूक करें। एक-एक व्यक्ति गांव में जाकर कम से कम 100 लोगों को जागरूक करे।
उन्होंने प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक पर भी लोगों को जागरूक किया। अंत में सिंह यूथ क्लब सुंदरबनी के प्रधान जोरावर सिंह ने शत्रुधर प्रताप सिंह और विक्रम सिंह का इस कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार सुंदरबनी आबिद हुसैन, सरपंच भजवाल लोकनाथ, चरण सिंह सलाथिया, विक्रांत शर्मा, नितिन पंडित, हर्ष शर्मा, विनीत सिह, अमरजीत शर्मा , रेखा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।