जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मिला हथियारों का जखीरा, 9 ग्रेनेड, AK-47 की मैगजीन और 18 कारतूस बरामद; जांच तेज
राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक गुफा से भारी मात्रा में हथियार ...और पढ़ें

राजौरी में तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद। (फाइल फोटो)
HighLights
राजौरी के कोटरंका में सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद किए।
गुफा से नौ यूबीजीएल ग्रेनेड, एके-47 मैगजीन मिली।
सुरक्षा एजेंसियां गोला-बारूद छिपाने वालों की जांच कर रही हैं।
जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी जिले के कोटरंका क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। चोर हिल, पंच गब्बर इलाके में एक गुफा के अंदर छिपाकर रखे गए यूबीजीएल के नौ ग्रेनेड, एके-47 की एक मैगजीन और 18 कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को कोटरंका तहसील के पंच गब्बर स्थित चोर हिल क्षेत्र में तलाशी के दौरान यह गोला-बारूद मिला।
सुरक्षा बलों को गुफा के अंदर संदिग्ध सामग्री छिपाकर रखे जाने का पता चला। जांच करने पर वहां से नौ यूबीजीएल ग्रेनेड, एक एके-47 मैगजीन और 18 कारतूस बरामद हुए।
हथियार किसने छिपाए और क्यों? जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
बरामद गोला-बारूद को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार और गोला-बारूद यहां किसने छिपाए थे और इन्हें रखने के पीछे क्या उद्देश्य था।
यह क्षेत्र राजौरी जिले के पहाड़ी इलाकों में आता है। ऐसे में गुफा में गोला-बारूद मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के क्षेत्र की गतिविधियों की जांच कर सकती हैं।
हालांकि, बरामद सामग्री के संबंध में किसी संदिग्ध की गिरफ्तारी या अन्य जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा बलों की ओर से बरामदगी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
