पहले आंधी, अब बंदर कर रहे फसल बर्बाद
संवाद सहयोगी, कालाकोट : किसान जहां आंधी से बर्बाद फसल को लेकर परेशान थें वहीं अब फसल को जंगली जानवर
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:53 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:53 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कालाकोट : किसान जहां आंधी से बर्बाद फसल को लेकर परेशान थें वहीं अब फसल को जंगली जानवर नष्ट कर रहे हैं।
किसानों का कहना है कि जंगली जानवर जिनमें बंदर, सूअर, गीदड़ मक्की की फसल को बड़े पैमाने पर बर्बाद कर रहे हैं।
किसान राकेश कुमार, विनोद कुमार, रतन लाल, बाघ हुसैन, केवल कृष्ण, मुहम्मद शब्बीर, पप्पू ने बताया कि उनकी काफी फसल आंधी की भेंट चढ़ बर्बाद हुई अब जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। अगर जंगली जानवरों पर वन्य जीव संरक्षण विभाग ने ध्यान न दिया तो किसान रोजी रोटी को भी मोहताज हो जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें