Move to Jagran APP

घर जलाने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

संवाद सहयोगी, नौशहरा : गांव गडी में शुक्रवार को भूमि विवाद में एक गुट द्वारा जलाए गए घर के विरोध में

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 09:13 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 09:13 AM (IST)
घर जलाने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
घर जलाने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

संवाद सहयोगी, नौशहरा : गांव गडी में शुक्रवार को भूमि विवाद में एक गुट द्वारा जलाए गए घर के विरोध में शनिवार को रविदास सभा ने मुख्य बस अड्डे पर जाम लगाया और पूर्व नायब तहसीलदार नौशहरा एवं उसके साथियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार दो पक्षों के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे के घर को आग लगा दी थी। इसके बाद गुस्साए अनुसूचित जाति के लोग झगड़ चौक नौशहरा में एकत्र हुए और मुख्य बस अड्डे पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

इस मौके पर रविदास सभा के जिला चेयरमैन मास्टर सोमराज ने कहा कि बीस साल से बलवंत सिंह एवं उसके साथियों द्वारा गांव गडी में रहने वाले अशोक कुमार की अपनी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। यह लोग राजस्व विभाग की मदद से हर साल उसकी जमीन को हड़पने का प्रयास करते हैं। शुक्रवार को इन लोगों ने घर में आग लगा दी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को एडीसी नौशहरा ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में उचित करवाई करेंगे तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.