विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र में दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षाबलों का बड़ा तलाशी अभियान शुरू

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM (IST)

सांबा के रामगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में मंगलवार रात एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र में दिखा संदिग्ध ड्रोन। फोटो जागरण

सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र में दिखा संदिग्ध ड्रोन। फोटो जागरण

HighLights

  1. सांबा के रामगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन दिखा।

  2. मंगलवार रात रामगढ़ में संदिग्ध ड्रोन दो मिनट तक देखा गया।

  3. सुरक्षाबलों ने हथियार या नशीले पदार्थ गिरने की आशंका पर खोज की।

संवाद सहयोगी, सांबा। सांबा के सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ में मंगलवार की रात को एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 8 बजे रामगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन देखा गया जोकि 2 मिनट देखे जाने के बाद विलुप्त हो गया।

सुरक्षाबलो को इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्र पर निगरानी बड़ा दी गई और बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को अंदेशा था कि जरूर ड्रोन के माध्यम से हथियार या फिर कोई नशीली वस्तु न गिराई गई हो।

सुरक्षाबलों में जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष दस्ते एसओजी के जवान, सीमा सुरक्षा बल के जवान और अधिकारीयों ने भाग लिया। सुरक्षाबलों ने ज़िले के रामगढ़, कौलपुर, देवक नदी, तारापुर, नंदपुर समेत कई अन्य क्षेत्र का चप्पा चप्पा खंगाला।