पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन
जागरण संवाददाता राजौरी पेयजल समस्या को लेकर परेशान उजान क्षेत्र के लोगों ने सड़क जाम कर
जागरण संवाददाता, राजौरी : पेयजल समस्या को लेकर परेशान उजान क्षेत्र के लोगों ने सड़क जाम कर जल शक्ति विभाग व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाए नहीं तो आने वाले दिनों में इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे मुहम्मद रहमान, शकील अहमद, मुहम्मद नजीर ने कहा कि पिछले कई दिन से हम लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण हम लोगों को सर्दी के मौसम में भी काफी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसे दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस कारण हम लोगों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिन के अंदर अंदर क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। रास्ता बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, राजौरी : राजौरी-कोटरंका मार्ग पर बड्ढी मोड़ क्षेत्र के लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद राजौरी थाने की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाकर वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाया।
क्षेत्र के ही व्यक्ति द्वारा लोगों की आवाजाही वाला रास्ता पिछले कुछ समय से बंद कर रखा था। इस कारण लोगों को काफी दूर से होकर घरों को आना-जाना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीण कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से भी मिल चुके थे, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस कारण से परेशान होकर लोगों ने राजौरी-कोटरंका मार्ग को जाम करके प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे मुहम्मद रहमान, शकील अली, जावेद अहमद ने कहा कि पिछले काफी समय से गांव के ही व्यक्ति द्वारा आम लोगों की आवाजाही के लिए बने रास्ते पर कब्जा करके उसे बंद कर दिया है।