डीसी ने जनता दरबार लगाकर सुनीं लोगों की समस्याएं, कहा- जल्द दूर की जाएंगी लोगों की परेशानियां
आने वाले समय में हम इसी तरह से अलग-अलग जगहों पर जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की परेशानियों को सुनेंगे। अगली बार जब भी यहां पर जनता दरबार लगाया जाएगा तो विभाग के अधिकारी हमें बताएंगे कि उन्होंने लोगों की परेशानी को दूर किया है या नहीं।
जागरण संवाददाता, राजौरी : डीसी राजेश कुमार शवन ने नौशहरा का दौरा करने के साथ ही जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस जनता दरबार का मकसद लोगों को आ रही समस्याओं को सुनना था और उनका मौके पर ही उनका निपटारा करना था।
इस मौके पर डीसी ने कहा कि इस जनता दरबार में गांव के पंच-सरपंच, बीडीसी चेयरमैन व अन्य लोग मौजूद थे, जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में पेश आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कुछ लोग ऐसे भी थे, जिनकी समस्याओं को मौके पर ही हल किया गया और कुछ लोग ऐसे थे, जिनकी सममस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को बताया गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द आ रही परेशानियों को दूर किया जाएगा। इस मौके पर एडीसी नौशहरा सुखदेव ¨सह सम्याल, एएसपी गिरधारीलाल शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद थे और जनता दरबार का भरपूर लोगों ने फायदा लिया।
डीसी ने बताया कि आने वाले समय में हम इसी तरह से अलग-अलग जगहों पर जनता दरबार लगाएंगे और लोगों की परेशानियों को सुनेंगे। अगली बार जब भी यहां पर जनता दरबार लगाया जाएगा तो विभाग के अधिकारी हमें बताएंगे कि उन्होंने लोगों की परेशानी को दूर किया है या नहीं। डीसी ने उपजिला अस्पताल नौशहरा, तहसील नौशहरा, बस स्टैंड नौशहरा का दौरा किया और जो काम चल रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि आने वाले समय में इसी तरह से जनता दरबार अलग-अलग जगहों पर लगाए जाएंगे और लोगों की परेशानियों को सुना जाएगा और उन्हें दूर किया जाएगा।
वहीं, ब्लॉक दिवस जो हर हफ्ते में लगाया जाता है, उसे आने वाले समय में अलग-अलग गांव-गांव में जाकर ब्लाक दिवस लगाया जाएगा, ताकि लोगों का काम आसानी से हो सके और इसका फायदा मिल सके। डीसी ने बताया कि जितने भी लोग यहां पर पहुंचे थे, उनकी समस्याओं को हमने नोट कर लिया है और सभी विभाग के अधिकारियों ने भी उन्हें नोट किया है। जल्द ही उन परेशानियों को दूर किया जाएगा। अगर अगली बार जब यह जनता दरबार लगाया जाएगा, लोग काम बोलेंगे। हमारे मुलाजिम ही बताएंगे कि हमने इन लोगों की परेशानी को दूर किया है या नहीं।