सेवानिवृत्त डॉक्टर के संपर्क में आए 40 लोगों को किया गया क्वारंटाइन
जागरण संवाददाता, राजौरी : तबलीगी जमात के सदस्य पूर्व डॉक्टर जो राजौरी जिले के मंजाकोट तहसील के रहने
जागरण संवाददाता, राजौरी : तबलीगी जमात के सदस्य पूर्व डॉक्टर जो राजौरी जिले के मंजाकोट तहसील के रहने वाले हैं, वह कश्मीर घाटी में कोरोना वायरस से मरे जमात के सदस्य के साथ संपर्क में आए और उसके बाद वापस अपने गांव आ गए। वहां पर लोगों से मिलता रहे। इस दौरान उसके संपर्क में आने वाले दो और लोगों को कोरोना वायरस पाया गया, जिनमें से सेवानिवृत्त डॉक्टर का बेटा भी शामिल है। सभी का इस समय उपचार चल रहा है।
सेवानिवृत्त डॉक्टर के करीबी संपर्क में आने वाले 16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जो सभी निगेटिव पाए गए हैं। प्रशासन ने मंजाकोट तहसील के पांच गांवों को रेड जोन भी घोषित कर रखा है। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त डॉक्टर कुछ दिन पहले कश्मीर के रहने वाले तबलीगी जमात के सदस्य से सांबा जिले में मिला और काफी समय इन लोगों से साथ में गुजारा। इसके बाद यह अपने गांव मंजाकोट लौट गया और कई लोगों से मिलता रहा। जब कश्मीर में रहने वाले व्यक्ति की मौत हुई तो सेवानिवृत्त डॉक्टर भी डर गया और अपने घर से सीधे जम्मू चला गया। यहां पर उसने अपनी जांच करवाई तो उसमें कोरोना के वायरस पाए गए। उसी समय जिले में दहशत का माहौल हो गया और प्रशासन ने इसके करीबी 40 लोगों को क्वारंटाइन कर लिया। जांच के दौरान सेवानिवृत्त डॉक्टर का बेटा व एक अन्य डॉक्टर में भी कोरोना वायरस पाया गया। जबकि 16 लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए। 40 के करीब लोग अभी भी क्वारंटाइन में है। सेवानिवृत्त डॉक्टर कम से कम दो सौ से अधिक लोगों के संपर्क में आया था।