दूसरे राज्यों के राजौरी में फंसे श्रमिकों को वितरित किया राशन
जागरण संवाददाता राजौरी लॉकडाउन के चलते पिछले छह दिनों से बाजार बंद चल रहे हैं। कई लोगो
जागरण संवाददाता, राजौरी : लॉकडाउन के चलते पिछले छह दिनों से बाजार बंद चल रहे हैं। कई लोगों के पास राशन खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं। जो लोग अन्य राज्यों से आकर जिले में मजदूरी, मिस्त्री व अन्य कई कार्य कर रहे थे, उन लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने इन लोगों तक पहुंच कर राशन वितरित करने का कार्य शुरू किया है, ताकि इन लोगों को कुछ राहत मिल सके।
जिला आयुक्त मुहम्मद नजीर शेख ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर पूरे क्षेत्र का दौरा किया और जहा-जहा से उन्हें सूचना मिली कि अन्य राज्यों के मजदूर व अन्य लोग रह रहे हैं, उसी समय वहा पर पहुंच कर उन्होंने लोगों को आटा, चावल व अन्य जरूरत का सामान दिया, ताकि इन लोगों की परेशानिया दूर हों। इस संबंध में जिला आयुक्त मुहम्मद नजीर शेख ने कहा कि हमारे अधिकारी व कर्मचारी हर क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। जहा से भी अन्य राज्यों के लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है या वे प्रशासन से संपर्क कर रहे हैं, हम उन तक पहुंच कर उन्हें राशन व अन्य जरूरत का सामान दे रहे हैं। सभी को भोजन व राशन मिलेगा। किसी को भोजन को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।