Move to Jagran APP

दरहाल क्षेत्र के लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कामछोड़ों हड़ताल 13 दिनों से जारी है। इस हड़ताल के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे नाराज लोगों ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द मानने के लिए विभाग के अधिकारियों व राज्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 01:37 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:16 AM (IST)
दरहाल क्षेत्र के लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
दरहाल क्षेत्र के लोगों ने पीएचई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, राजौरी :

loksabha election banner

पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की कामछोड़ों हड़ताल 13 दिनों से जारी है। इस हड़ताल के कारण लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इससे नाराज लोगों ने कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द मानने के लिए विभाग के अधिकारियों व राज्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

दरहाल क्षेत्र के लोगों ने वीरवार को सड़क उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मुहम्मद नसीब, रहमत उल्ला, बशीर अहमद मलिक ने कहा कि पिछले चार दिनों से हमारे क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई ठप चल रही है। पहले अस्थायी कर्मचारी पानी दे रहे थे, जिससे आम लोगों को कोई भी परेशानी नहीं हो रही थी, लेकिन अब कामछोड़ों हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप कर दी है। इसके कारण आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। सुबह से लेकर शाम तक लोग पीने के पानी का ही प्रबंध करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारी व राज्य प्रशासन से पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। ताकि लोगों को बिना किसी परेशानी के पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका पूरा समर्थन इन कर्मचारियों के साथ है, लेकिन विभाग व राज्य प्रशासन इनकी मांगों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इससे आम लोगों की समस्याएं बढ़ने लगी हैं। इस लिए अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को मंजूर किया जाए ताकि यह कर्मचारी अपने कार्य पर वापस लौट सके और लोगों को पानी मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.